A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मंहगी दवाओं से न हो परेशान 1mg एप है बढ़िया समाधान

मंहगी दवाओं से न हो परेशान 1mg एप है बढ़िया समाधान

नई दिल्ली: ऑनलाइन दुनिया में अब डॉक्टर आपके हाथों में आ चुका है, जो भी परेशानी हो बस 1mg एप पर एक क्लिक के जरिए आप मुश्किल से मुश्किल बीमारी का निदान जान सकते हैं।

कैसे करें इस एप का इस्तेमाल-
अपने दवाई के बिल पर बचत करने के लिये आप नीचे लिखे आसान तरीके से शुरुआत कर सकते हैं :-
1. 1mg application को अपने ANDROID फोन में Google Play store पर जाकर Install करें !
2. दवाई का नाम ढूँढे !
3. अपनी दवाई का नाम जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं लिखे (जैसे Pfizer कंपनी की गोली Lyrica 75 mg) ! 4. ये आपको दवाई का नाम, कंपनी, कीमत और दवाई की संरचना दिखायेगा !
5. ध्यान रहे अब आपको "SUBSTITUTE" पर click करना है !
6. आश्चर्य ना करें ये देख कर कि दूसरी प्रतिष्ठित कंपनी की यही दवाई बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध है ! उदाहरण के लिये - Lyrica दवाई का 14 गोलियों का एक पत्ता Pfizer कंपनी का 768.56 रु. का है यानी एक गोली की कीमत 54,89 रू. हुई ! जबकि इसी दवाई का 10 गोलियों का पत्ता Cipla (Prebaxe) कंपनी का सिर्फ 59 रू. (एक गोली की कीमत 5.90 रु.) में उपलब्ध है!