नई दिल्लीः आईफा 2015 की शुरूआत हो चुकी है और बॉलीवु़ड सितारों का मेला मलेशिया की धरती पर लग चुका है। फिल्म कलाकार जैसे अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अनुपम खेर, सुभाष घाई ने आईफा वीकेंड की शुरूआत की।
तीन दिनों के आईफा महोत्सव की शुरूआत व्यापार पर आधारित एक प्रेस कॉन्फरेंस से हुई। इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु, जैकलीन फर्नानडेज, आयुष्मान खुर्राना सहित कई दूसरे कलाकार मौजूद थे।
कॉन्फरेंस में फिल्म 'किक' के नर्देशक साजिद नाडियाडवाल ने कहा कि वो मलेशिया में फिल्म बनाना चाहते हैं।
इसमें आयुष्मान, जो आज शाम संगीतमई आईफा रॉक्स को होस्ट करेंगे, ने अपने गीत 'पानी दा' के कुछ बोल गुनगुनाए।
अभी तो ये बस शुरूआत है। रविवार को होने वाले आईफा अवार्ड सेरेमेनी को अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह होस्ट करेंगे। बॉलीवुड के कई कलाकारों के उसमें शानदार डांस पर्फार्मेंस देने की उम्मीद है।
आगे देखिए तस्वारें-
Latest Bollywood News