7) जब फारुख इंजीनियर ने पवेलियन का रास्ता पकड़ा और गवस्कर पेट पकड़कर हंसे- 1971 में गावस्कर को रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड के लिए चुना गया था जो कि ऑस्ट्रेलिया मे होना था। उस समय गावस्कर बहुत ही युवा थे और अनुभव भी कम था। दोनों जब पारी की शुरुआत करने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर निकले तो इंजीनियर ने गावस्कर से कहा कि 0 पर आउट मत होना क्योंकि मेलबर्न क्रीज से पवेलियन की राह बहुत लंबी है। मजे की बात तो ये है कि इंजीनियर ही पहले ओवर में आउट हो गये और उन्हें ये रास्ता खुद ही तय करना पड़ा। उस समय गावस्कर ने अपनी हंसी कैसे रोकी होगी ये आप समझ ही गये होंगे।
Latest Cricket News