8) ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली का पहला दिन- उस समय विराट कोहली टीम में नये-नये आए थे और ड्रेसिंग रूम में चुपचाप अकेले बैठे हुए थे। तभी कुछ साथी खिलाड़ियों को मजाक सूझा और उन्होंने विराट से कहा कि हर नये खिलाड़ी को सचिन के पैर छूकर उनका आशिर्वाद लेना पड़ता है। कोहली ने उनकी बात मान ली और फौरन सचिन के पास पहुंच गये। सचिन ने उन्हें देखकर उनसे पूछा कि उन्हें क्या चाहिए । जब कोहली ने उनसे आने का कारण बताया तो सचिन हंस पड़े और कहा कि वो सब तुमसे मजाक कर रहे हैं।
Latest Cricket News