A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 34 के हुए धोनी: कैप्टन कूल के ये 5 दाग़

34 के हुए धोनी: कैप्टन कूल के ये 5 दाग़

नई दिल्ली: कैप्टन कूल धोनी 10 साल से भारत के लिए खेल रहे हैं। यही नहीं तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले वह चुनिन्दा खिलाड़ियों में से एक हैं। कैप्टन कूल धोनी ने जहां अपने

1-IPL मैच फ़िक्सिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में मैच फिक्सिंग एवं सट्टेबाजी की जांच से संबंधित मुकुल मुद्गल समिति की रिपोर्ट आने के बाद विवादित प्रश्नों से बचने के धोनी मीडिया से बचते रहे।

मुकुल मुद्गल समिति की रिपोर्ट में धोनी का भी नाम आया था।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आईपीएल-6 में हुए कथित मैच फिक्सिंग एवं सट्टेबाजी की जांच के लिए गठित मुकुल मुद्गल समिति की रिपोर्ट में तमिलनाडु पुलिस अधिकारी के हवाले से एक वक्तव्य को शामिल किया गया जिसमें धोनी पर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक जी. संपत कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि किट्टी नाम के सट्टेबाज ने दावा किया है कि आईपीएल-6 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे धोनी और उनकी टीम के संरक्षक गुरुनाथ मयप्पन दोनों ही मैचों की सट्टेबाजी में शामिल थे।

Latest Cricket News