2- टीम सिलेक्शन पर उठी अंगुलियां
धोनी पर टीम सिलेक्शन को लेकर भी अक़्सर पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं। सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा उनके आंख के तारे बताए जाते हैं और टीम इंडिया में उनका चयन बहुत आसानी से हो जाता है। ये दोनों IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते हैं जिसके कप्तान धोनी हैं। हाल ही में टीम में युवराज को टीम में जगह न मिलने पर उनके पिता योगराज सिंह ने तो धोनी को थप्पड़ मारने तक की बात कह दी थी।
Latest Cricket News