5- जब हरभजन का मज़ाक बनी सुर्ख़ियां
शराब कंपनी के एक विज्ञापन में धोनी को हरभजन सिंह का मज़ाक उड़ाते दिखाया गया था। विज्ञापन में एक व्यक्ति को हरभजन की तरह दिखने वाले दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाया गया था और इस के फौरन बाद धोनी हरभजन सिंह का मज़ाक उड़ाते हैं।
हरभजन की मां अवतार कौर को ये मज़ाक पसंद नहीं आया और उन्होंने शराब कंपनी के मालिक विजय माल्या को नोटिस भेज दिया था। दिलचस्प बात ये है कि हरभजन इसके बाद काफी समय तक टीम में जगह नही पा सके।
Latest Cricket News