A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट: मौत जिन पर ज़माना रोया

क्रिकेट: मौत जिन पर ज़माना रोया

क्रिकेट की दुनिया अभी फिल ह्यूज की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि इस खेल ने एक ओर की जान ले ली। सरे में स्थानीय क्रिकेट लीग मैच में बल्लेबाजी करते

1. बावलन पद्मनाथन (श्रीलंका 24) 2015

सरे में स्थानीय क्रिकेट लीग मैच में बल्लेबाजी करते हुए सीने में गेंद लगने से 24 साल के बावलन पथ्मनाथन की मौत हो गई।

बावलन को उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा गया लेकिन चोटों के कारण रविवार को उनकी मौत हो गए। वह ब्रिटिश तमिल लीग में मनिपेय पारिस स्पोट्र्स क्लब की ओर से लांग डिटन रिक्रिएशन ग्राउंड में खेल रहे थे।

2. फ़िल ह्यूज (ऑस्ट्रेलिया, 25) - 2014

सेफील्ड शील्ड मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज़ के सिर पर बॉल लगी थी। बॉल लगने से उनके सिर में फ़्रैक्चर हो गया और बहुत ख़ून बहने लगा। सिडनी के अस्पताल में ुनका ऑपरैशन हुआ लेकिन दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

3. डैरन रैंडल (दक्षिण अफ्रीका, 32) – 2013

दक्षिण अफ्रीका  के एक घरेलु मैच में रैंडल को पुल शॉट खेलते समय सिर के किनारे बॉल लगी। विकेटकीपर बल्लेबाज़ को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

Latest Cricket News