A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी एंड कंपनी ने वनडे मैचों के लिए कमर कसी

धोनी एंड कंपनी ने वनडे मैचों के लिए कमर कसी

ढाका:  भारत ने एकमात्र टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 462 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को पहली पारी में 256 रन पर समेटकर मेजबान टीम को फालोआन के लिए मजबूर किया

लंबे ब्रेक के बाद धोनी की कप्तानी-

महेंद्र सिंह धोनी गुरूवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में एक बार फिर लंबे ब्रेक के बाद भारतीय टीम की कप्तानी करने नजर आएंगे जिसके लिए आठ खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं।

धोनी के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, सुरेश रैना, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी और अंबाती रायुडू वनडे में मेजबान बांग्लादेश का सामना करने के लिए कल यहां भारतीय टीम से जुड़ गए।

विश्वरूप डे ने स्वदेश लौट रहे  खिलाड़ियों को दी विदाई-

रविवार को समाप्त हुए बारिश से प्रभावित एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को फालोआन के लिए मजबूर करके मनोवैग्यानिक जीत दर्ज करने वाले भारत को अब वनडे में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है जबकि टेस्ट टीम का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं।
भारतीय टीम के मैनेजर विश्वरूप डे ने बताया कि टीम ने स्वदेश लौट रहे खिलाडि़यों को विदाई दी।

दडेलीस्टार.नेट ने डे के हवाले से कहा, टीम इंडिया ने कल रात बाहर समय बिताने का फैसला किया। अच्छे प्रदर्शन के कारण हमने जश्न मनाने का फैसला किया। कुछ टेस्ट खिलाड़ी लौट रहे थे और इसलिए यह इन सभी खिलाडि़यों का एक साथ अंतिम दिन भी था।

Latest Cricket News