कप्तान मुर्तजा ने कहा मुस्तफिजुर को दबाव में गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार रहा-
बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि इस श्रृंखला में उनके लिये कई सकारात्मक पहलू रहें। उन्होंने कहा, हमने इस पूरी श्रृंखला में जैसा प्रदर्शन किया वो हमारे लिये काफी सकारात्मक पहलू रहा। आखिरी वनडे से हमें कॉफी सबक मिला है।
उन्होंने कहा कि मुस्तफीजुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसे दबाव में गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार रहा। रैना की तारीफ में मुर्तजा ने कहा कि सुरेश को ऑलराउंड खेल के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 38 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी लिये। उनका प्रदर्शन कॉफी शानदार रहा उन्होंने कहा कि टीम ने आज अच्छा खेल दिखाया।
Latest Cricket News