A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या विराट धोनी पर शास्त्री के इशारे पर हमले बोल रहे हैं'

क्या विराट धोनी पर शास्त्री के इशारे पर हमले बोल रहे हैं'

नयी दिल्ली: बांग्लादेश से वनडे सिरीज़ हारने के बाद अब शायद ही किसी को इस बात पर संदेह होगा कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल कुछ ठीक नहीं है। तीसरे वनडे के पहले

सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों और कोच के मसले पर टीम दो गुटों में बंट गई है। ख़बर तो ये  भी है कि कप्तान धोनी से कई चेहरे नाखुश हैं, जिसका खामियाज़ा टीम को हार का सामना कर भुगतना पड़ रहा है।

कोच के मसले पर जहां कोहली अभी भी टीम निदेशक रवि शास्त्री की राह को बेहतर मान रहे हैं, वहीं धोनी कहीं न कहीं डंकन फ्लेचर के महान मार्गदर्शन पर विचार कर रहे हैं।

रवि शास्त्री को टीम का स्थाई कोच बनाने की बात चल रही है पर शास्त्री ने साफतौर पर कह दिया है कि ये जिम्मेदारी वो तभी लेंगे जब सलाहकार समिति के सदस्य गांगुली और सचिन उनके काम में दख़ल न दें।

ये बात भी जग ज़ाहिर है कि शास्त्री धोनी की तुलना में कोहली के ज़्यादा क़रीब माने जाते हैं।

ज़ाहिर है मिजाज़ से दबंग शास्त्री कोच बनने पर टीम में वही करना चाहेंगे जो वो चाहते हैं और शायद इसमें सचिन या गांगुली अड़चन पैदा कर सकते हैं
दो की लड़ाई में फंसे गेंदबाज़। कैसे देखें अगला पेज

Latest Cricket News