A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द्रोण के लिए बनना पड़ा क्रिस गेल को अर्जुन

द्रोण के लिए बनना पड़ा क्रिस गेल को अर्जुन

केविन पीटरसन और क्रिस गेल क्रिकेट की दुनियां के ऐसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ हैं जिनसे हर गेंदबाज़ ख़ौफ़ खाता है। कई मौक़ों पर उन्होंने गेंदबाज़ी के परख़चे उड़ाए हैं और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया है।

इस अनोखी प्रतियोगिता के लिए मशीन से गेंदबाज़ी की जा रही थी और ज़ाहिर है ये चुनौती आसान नहीं थी क्योंकि दोनों पीटरसन और गेल को लक्ष्य को भेदने में काफ़ी मशक़्कत करनी पड़ी।

चुनौती स्वीकार करने के पहले पीटरसन ने कहा, 'ये बहुत ही छोटा लक्ष्य है।  हुनर और सटीक निशाना किसी के खेल का हिस्सा हो सकता है लेकिन मेरा नही है और ज़ाहिर है इस विशाल(गेल) का भी नही है।‘

प्रतियोगिता के दौरान दोनों के बीच हंसी मज़ाक भी हुआ।

गेल ने पूछा, 'तुम क्या लड़की हो दोस्त?'

पीटरसन भी कहां पीछे हटने वाले थे, तपाक से जवाब दिया, 'क्यों ख़ुद को शर्मिंदा कर रहे हो।'

आख़िरकार प्रतियोगिता गेल ने ही जीती हालंकि पीटरसन अपने आख़िरी शॉट में निशाने से बस ज़रा सा चूक गए थे।

 

 

Latest Cricket News