जावेद मियांदाद की अनजानी बातें-
-खेल के शुरुआती दिनों में जावेद लेग स्पिन बॉलिंग किया करते थे। वन डे में महान बल्लेबाज़ वेस्टइंडीज़ के क्लाइव लॉयड उनका पहला विकेट थे और टेस्ट में अपने पहले विकेट के रुप में उन्होंने न्यूड़ीलैंड के ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली को आउट किया था। मियांदाद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच विकेट भी लिए हैं।
-जावेद मियांदाद के मुंह से दूसरे बल्लेबाज़ ख़ासकर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों के बारे में मुश्किल से ही तारीफ़ निकलती है लेकिन इंज़माम उल हक़ का वो सम्मान करते हैं। ये बात अलग है कि उनकी राय में इंज़माम को अपनी रनिंग बिटवीन दि विकेट पर ध्यान देना चाहिए था।
-भारत के सुनील गावस्कर और वेस्टइंडीज़ के विव रिचर्ड्स उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
-जावेद मियांदाद पाकिस्तान के सबसे कम उम्र के कप्तान थे।
- विव रिचर्ड्स ने एक बार कहा था कि अपनी ज़िंदगी के लिए अगर मुझे किसी बल्लेबाज़ को चुनना पड़े तो मैं मियांदाद को चुनुंगा।”
मियांदाद की महानमत विश्व कप एकादश टीम
1) सचिन तेंदुलकर
2) गॉर्डन ग्रीनिज
3) विव रिचर्ड्स
4) जावेद मियांदाद
5) क्लाइव लॉयड
6) ए बी डि विलियर्स
7) इमरान ख़ान
8) अब्दुल क़ादिर
9) रिचर्ड हेडली
10) जोएल गार्नर
11) माइकल होल्डिंग
Latest Cricket News