A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी टीम इंडिया

मीरपुर: बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने के बाद मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम कल यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जीत के साथ प्रतिष्ठा बचाने के अलावा मेजबान को क्लीनस्वीप करने से

क्या बचा पाएगी टीम इंडिया प्रतिष्ठा?

भारतीय टीम अब अंतिम मैच में जीत के साथ अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी क्योंकि वाइटवाश उस टीम के लिए शर्मनाक स्थिति होगी तो इस साल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

आत्मविश्वास से लबरेज बांग्लादेश को हराने के लिए भारत को अपनी खामियों को दूर करना होगा। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी फार्म में नहीं हैं लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज भी अच्छी साझेदारियां करने में नाकाम रहे हैं।

उमेश यादव और मोहित शर्मा जैसे गेंदबाज बांग्लादेश की पिचों पर रन गति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। यहां तक कि स्पिनर अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

Latest Cricket News