सर रिचर्ड हेडली
न्यूज़ीलैंड के सर रिचर्ड हेडली विश्व के अच्छ ऑलराउंडर माने जाते थे लेकिन ये उनकी गेंदबाज़ी में महारत थी जिसने उन्हें विश्व प्रसिद्ध बनाया। एक समय वह पहले ऐसे गेंदबाज थे जिसने टेस्ट में 400 विकेट पूरे किए थे।
अनिल कुंबले
भारत के स्पिनर अनिल कुंबले देश-दुनिया के शानदार बोलरों में गिने जाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ एक टेस्ट में सभी दस बल्लेबाज़ों को आउट किया था। ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के जिम लैकर के बाद दूसरे गेंदबाज़ हैं। हालंकि उनकी गेंद ज़्यादा टर्न नहीं होती थी लेकिन लाइन-लेंथ कमाल की थी।
Latest Cricket News