A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SC: IPL के दोषियों से समिति ने कुछ अंदाज में की बात

SC: IPL के दोषियों से समिति ने कुछ अंदाज में की बात

नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज बड़ा फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लीग की दो टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया। जस्टिस मुदगल की अध्यक्षता वाली एक समिति की समीक्षा पर गौर करने

 

सर्वोच्च न्यायालय ने दोषियों की सजा के लिए गठित की थी समिती-

सर्वोच्च न्यायालय ने दोषियों मयप्पन और कुंद्रा तथा उनकी फ्रेंचाइजियों के लिए सजा निर्धारित करने के लिए 22 जनवरी को पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोढ़ा, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक भान और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर. रवींद्रन वाली एक समिति गठित की थी।

आईपीएल सीओओ सुंदर रमन को जांच में अभी नहीं किया गया शामिल-

न्यायमूर्ति लोढ़ा ने कहा कि आईपीएल सीओओ सुंदर रमन, जो कि इस मामले में आरोपी हैं, को अभी इस जांच में शामिल नहीं किया गया है और उनके सम्बंध में जांच की प्रक्रिया अभी जारी है।

समिति ने कहा कि बीसीसीआई की गतिविधि के सुचारू संचालन के लिए गाइडलाइन बनाने की जो जिम्मेदारी सर्वोच्च न्यायलय द्वारा उसे दी गई थी, उसे वह आने वाले समय में तैयार कर लेगी।


समिती के फैसले के बाद IPL-9 में खेलेंगी सिर्फ 6 टीमें -

समिति के इस फैसले के बाद अब आईपीएल-9 में खेलने के लिए सिर्फ छह टीमें रह जाएंगी। महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व वाली सीएसके टीम ने दो बार आईपीएल खिताब जीता है जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब जीता था।

न्यायमूर्ति लोढ़ा ने फैसले के बाद कहा, "मैं समझता हूं कि हमारा फैसला इस खेल की गरिमा बनाए रखने में मददगार होगा।" इसके साथ ही लोढ़ा ने समिति के फैसले से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद ये दस्तावेज आधिकारिक हो गए।

Latest Cricket News