A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शास्त्री की शर्त: कोच तभी बनूंगा जब सचिन सौरव का दख़ल न हो

शास्त्री की शर्त: कोच तभी बनूंगा जब सचिन सौरव का दख़ल न हो

ढाका: ख़बर है कि टीम इंडिया के अंतरिम कोच रवि शास्त्री ने पूर्ण रुप से कोच बनने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं और उनमें एक शर्त है कि उनके कामकाज में सचिन तेंदुलकर और

सलाहकार समिति के सदस्य सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएल लक्ष्मण उम्र और अनुभव में रवि शास्त्री से जूनियर हैं और अगर शास्त्री कोच बनते हैं तो उन्हें हर फैसले के लिए अपने से जूनियर खिलाड़ियों की राय जाननी पड़ेगी।
शास्त्री लक्ष्मण, गांगुली सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को समय समय पर क्रिकेट टिप्स भी देते रहे हैं और अब अगर उन्हें जूनियर की बात सुननी पड़े तो ज़ाहिर है उनकी  मुश्किल  बड़ जाएंगी।

बहरहाल इसबीच सौरव गांगुली ने कहा है कि बीसीसीआई ने अब तक टीम निदेशक के रूप में रवि शास्त्री के कार्यकाल पर अंतिम फैसला नहीं किया है। यह फैसला बीसीसीआई की अगली बैठक में किया जाएगा। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘इस बारे में हमारे पास कोई खबर नहीं है। बोर्ड की अगली बैठक में निश्चित तौर पर पता चल जाएगा कि भारतीय कोच कौन होगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या शास्त्री को सभी का समर्थन हासिल है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में बोर्ड फैसला करेगा।

 

Latest Cricket News