Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी में 1 से 8वीं क्लास के लिये भी ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति दी गई

यूपी में 1 से 8वीं क्लास के लिये भी ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति दी गई

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में भी शुक्रवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय और अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति दे दी है।

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : May 21, 2021 10:56 am IST, Updated : May 21, 2021 10:56 am IST
यूपी में 1 से 8वीं क्लास...- India TV Hindi
Image Source : FILE यूपी में 1 से 8वीं क्लास के लिये भी ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति दी गई

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में भी शुक्रवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय और अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति दे दी है।

कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालय 30 जून तक अभी बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में 20 मई तक ऑनलाइन पढ़ाई स्थगित की थी, अब इसे फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। हालांकि प्राथमिक विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षक और शिक्षामित्र घर से ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे, इस दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें जिम्मेदारी मिलने पर वह भी निभानी होगी।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे आदेश में लिखा है कि कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति दी जाती है। परिषद के अधीन आठवीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन ई-पाठशाला के माध्यम से संचालित होगा।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में भी शुक्रवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय और अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति दे दी है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालय 30 जून तक अभी बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में 20 मई तक ऑनलाइन पढ़ाई स्थगित की थी, अब इसे फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। हालांकि प्राथमिक विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षक और शिक्षामित्र घर से ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे, इस दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें जिम्मेदारी मिलने पर वह भी निभानी होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे आदेश में लिखा है कि कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति दी जाती है। परिषद के अधीन आठवीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन ई-पाठशाला के माध्यम से संचालित होगा।

https://www.jantakiawaz.org/local/uttar-pradesh/news-644309

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement