Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी स्कूलों की प्रयोगशालाओं में पड़े ऑक्सीजन सिलेण्डर लोगों को उपलब्ध कराने के आदेश

सरकारी स्कूलों की प्रयोगशालाओं में पड़े ऑक्सीजन सिलेण्डर लोगों को उपलब्ध कराने के आदेश

राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के संकट में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश में 332 राजकीय विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा की हेल्थ केयर ट्रेड की प्रयोगशालाओं में स्थापित ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को प्रशासन को उपलब्ध कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : May 10, 2021 05:40 pm IST, Updated : May 10, 2021 05:40 pm IST
There are orders to make oxygen cylinders available in the...- India TV Hindi
Image Source : FILE There are orders to make oxygen cylinders available in the laboratories of government schools

राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के संकट में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश में 332 राजकीय विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा की हेल्थ केयर ट्रेड की प्रयोगशालाओं में स्थापित ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को प्रशासन को उपलब्ध कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि इन सिलेंडरों को उपलब्ध कराए जाने के आदेश जारी करवाए गए ताकि प्रशासन इनको आवश्यकतानुसार अधिग्रहण कर काम में ले सके। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ भंवर लाल ने इस संबंध में पदेन जिला परियोजना समन्वयक एवं जिलों मे मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement