नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इसी साल जेल से रिहा हो सकते है। मुंबई बम धमाकों में संजय दत्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई थी और उन्हें पुणे की यरवडा जेल में रखा गया था। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अंग्रेजी के एक अखबार से बात-चीत के दौरान कहा कि संजय इसी साल दिसंबर तक जेल से रिहा हो सकते है।
संजय दत्त की रिहाई को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि पिछले महीनों उन्होंने जो छुट्टियां ली थी उसकी वजह से शायद उनकी सजा कुछ दिन और बढ़ा दी जाए। लेकिन अभी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
जेल से रिहा होने पर संजू बाबा सबसे पहले फिल्म डायरेक्टर उमेश शुक्ला की फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल में काम करेंगे।