Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुश्किल में कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी, बैंक घोटाला मामले में सीबीआई ने FIR दर्ज की

मुश्किल में कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी, बैंक घोटाला मामले में सीबीआई ने FIR दर्ज की

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 19, 2019 08:41 am IST, Updated : Aug 19, 2019 08:41 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ 354 करोड़ के बैंक घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Ratul Puri- India TV Hindi
Ratul Puri

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ 354 करोड़ के बैंक घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने ये एफआईआर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में दर्ज की है। 

354 करोड़ के घोटाले का ये मामला मोजरबेयर कंपनी का है। आरोप है कि मोजरबेयर के डारेक्टर रहते हुए रतुल पुरी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ ये धोखाधड़ी की थी इस घोटले में रतुल पुरी के साथ कंपनी के चार और डायरेक्टर भी शामिल थे। इसमें कंपनी के डारेक्टर दीपक पुरी नीता पुरी, संजय जैन और 

विनीत शर्मा पर भी सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। 

FIR दर्ज करने से पहले सीबीआई ने बैंक घोटाले से जुड़े मोजरबेयर कंपनी के सभी डारेक्टरों के घरों पर छापेमारी भी की थी। कुल छह जगहों पर सीबीआई ने रेड की थी जिसके बाद रतुल पुरी और उनके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। 

Latest India News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement