1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पैरेंटिंग टिप्स, जो आपके बच्चे को दूसरों से यूनीक बना सकती हैं, जरूर करें फॉलो

पैरेंटिंग टिप्स, जो आपके बच्चे को दूसरों से यूनीक बना सकती हैं, जरूर करें फॉलो

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2024 09:00 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 09:00 pm IST

अगर आप भी अपने बच्चे को दूसरे बच्चों से अलग बनाना चाहते हैं तो आपको उनकी परवरिश में भी कुछ अलग करना होगा। आइए ऐसी ही कुछ मददगार पैरेंटिंग टिप्स के बारे में जानते हैं।

Parenting Tips- India TV Hindi
Parenting Tips Image Source : FREEPIK

अपने बच्चे की भीड़ से अलग होकर सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए देखना, सभी पैरेंट्स के दिल की ख्वाहिश होती है। अगर आप भी यही चाहते हैं तो आपको पॉजिटिव पैरेंटिंग के बारे में जान लेना चाहिए। इस पैरेंटिंग स्टाइल की मदद से आप अपने बच्चे के कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने के साथ-साथ उन्हें मेंटली हेल्दी भी बना सकते हैं।

कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने का तरीका 

पैरेंट्स की छोटी सी लापरवाही भी उनके बच्चे के फ्यूचर पर नेगेटिव असर डाल सकती है। अपने बच्चे को दूसरों से यूनीक बनाने के लिए आपको अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाना चाहिए। बच्चों को बात-बात पर टोकते रहने की वजह से आप जाने-अनजाने में उनके कॉन्फिडेंस को चोट पहुंचा रहे हैं। बच्चों के कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने के लिए, जब भी बच्चा अपनी गलती को सुधारे या फिर अपनी गलती के लिए माफी मांगे, तो आपको उसकी तारीफ करना नहीं भूलना चाहिए। 

जरूरी है समय निकालना

अपने बच्चे की मेंटल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए पैरेंट्स का बच्चों के साथ समय गुजारना बेहद जरूरी है। अपने बिजी शेड्यूल में से अपने बच्चे के लिए समय जरूर निकालें वरना आपका बच्चा अकेलेपन की वजह से चाइल्डहुड ट्रॉमा का शिकार भी बन सकता है। पॉजिटिव पैरेंटिंग के मुताबिक आपको अपने बच्चे के ऊपर अपनी मर्जी थोपने से बचना चाहिए।

सख्ती से नहीं, शांति से डील करें

अपने बच्चों की कमियों की जगह उनकी खूबियों पर ज्यादा फोकस करें। जरूरत से ज्यादा सख्ती आपके बच्चे की ग्रोथ में रुकावट पैदा कर सकती है। बच्चे की सफलता में पैरेंट्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। अगर आप भी पॉजिटिव पैरेंटिंग की इन कमाल की टिप्स को फॉलो कर अपने बच्चे की परवरिश करते हैं, तो आपका बच्चा फ्यूचर में सफलता का मुकाम जरूर हासिल कर पाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल