1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2018 06:38 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 06:38 pm IST

चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

16 march friday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI16 march friday 2018 rashifal in hindi

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए दिन शुभ है। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। साइंस के स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ यात्रा पर जाएंगे, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी शुभ कार्य का हिस्सा बनेंगे, आपका दिन मंगलमय रहेगा। संतान के करियर को लेकर मन में चिंताएं बनी रहेंगी। ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा, आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति का माहौल बनाएं रखें, थोड़ा संयम से काम लें । बच्चों के साथ पिकनिक का प्लान बन सकता है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं , निगेटिव एनर्जी दूर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल