Highlights
- आईपीओ पूरी तरह से 1,72,42,368 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में लाया गया था
- कंपनी का शेयर बीएसई पर 505 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो इसके निर्गम मूल्य की तुलना में 54% अधिक
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 56% की तेजी के साथ 508.70 रुपये पर सूचीबद्ध
Dreamfolks: हवाईअड्डों के लिए ऑनलाइन सेवाएं देने वाले मंच ड्रीमफॉक्स सर्विसेज का शेयर मंगलवार को 326 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में शेयर बाजार में 56 फीसदी की तेजी के साथ सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 505 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो इसके निर्गम मूल्य की तुलना में 54.90 फीसदी अधिक है। इसके बाद यह 68.71 फीसदी की तेजी के साथ 550 रुपये पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 56 फीसदी की तेजी के साथ 508.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
56 गुना अभिदान मिला था
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने 56.68 गुना अभिदान मिला था। यह आईपीओ पूरी तरह से 1,72,42,368 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में लाया गया था और आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 308-326 रुपये रखा गया था।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैक के आईपीओ को पूरा अभिदान
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 831.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के दूसरे दिन सुबह के कारोबार में पूर्ण अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 87,12,000 शेयरों की पेशकश पर 88,32,292 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी में 2.15 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार श्रेणी में 73 प्रतिशत तथा गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 84 प्रतिशत अभिदान मिला। कंपनी के 1.58 करोड़ इक्विटी शेयरों के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 500 से 525 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। निजी क्षेत्र के बैंक को सोमवार को निर्गम के पहले दिन 83 प्रतिशत अभिदान मिला था।



































