Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार को कभी नहीं करना चाहिए ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप

शनिवार को कभी नहीं करना चाहिए ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप

Shani Dev: शनिवार का दिन भगवान शनि देव की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में इस दिन इन कामों को करने से बचना चाहिए अन्यथा आपसे शनि देव नाराज हो सकते हैं। तो यहां जानिए कि शनिवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

Written By: Vineeta Mandal
Published : Jan 17, 2025 11:36 pm IST, Updated : Jan 17, 2025 11:36 pm IST
शनि देव- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनि देव

Shaniwar ke Upay: सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोष से मुक्ति मिलती है। बता दें कि शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव इंसान को उसके कर्मों के आधार पर फल और दंड देते हैं। तो अगर किसी व्यक्ति के कर्म बुरे हैं तो उसे राजा से रंक बनने में देर नहीं लगेगी। वहीं अगर जिस पर शनि देव की कृपा दृष्टि पड़ गई तो उसे रंक से राजा बनने से कोई नहीं रोक सकता है। शनिवार भगवान शनि देव का दिन है तो ऐसे में इस दिन तो भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपको शनि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो यहां जानिए शनिवार के दिन कौनसे काम नहीं करना चाहिए। 

शनिवार के दिन न करें ये काम

बाल न कटवाएं

शनिवार के दिन बाल, नाखून, दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। शनिवार के दिन ये काम वर्जित होते हैं। तो ऐसे में अगर आप शनिवार को ये काम करते हैं तो शनि देव आपसे नाराज हो सकते हैं। 

तामसिक चीजों से दूर रहें

शनिवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जुआ आदि भी नहीं खेलना चाहिए। शनिवार के दिन ये काम करने से आपको धन-संपत्ति की हानि हो सकती है।

शनिवार को न खरीदें ये चीजें

शनिवार के दिन लोहा, नमक, तेल और काली उड़द की दाल आदि चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।  जो लोग शनिवार के दिन ये चीजें खरीदते हैं उन्हें शनि देव की टेढ़ी दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। 

इन्हें न सताएं

शनिवार के दिन गरीब और असहाय लोगों को न सताएं। इसके साथ ही इस दिन कुत्तों को भी परेशान न करें। इन्हें सताने वालों को शनि देव कभी माफ नहीं करते हैं। उन्हें शनि देव का प्रकोप झेलना ही पड़ता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mauni Amavasya 2025: बेहद मंगलकारी होता है मौनी अमावस्या का दिन, इस दिन क्या करना चाहिए? जानें सही नियम

Mars Transit 2025: मंगल इस दिन करने वाले हैं गोचर, इन जातकों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान, हो सकता है अमंगल

Mahakumbh 2025: नागा साधु और अघोरी की पूजा में क्या होता है अंतर? यहां जानिए

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement