Numerology 11 June 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज स्नान दान की पूर्णिमा है। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 11 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संत कबीर जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1. आज अपना रुका हुआ काम पूरा करने में सफल रहेंगे, घर का माहौल अच्छा रहेगा।
- मूलांक 2. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको किसी बड़े काम के लिये जिम्मेदारी मिल सकती है ।
- मूलांक 3. अगर आप घर के लिए कोई सामान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
- मूलांक 4. बिल्डर्स को किसी प्रॉपर्टी से मुनाफा होने के योग हैं, आपके साथ कोई नया पार्टनर जुड़ेगा।
- मूलांक 5. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहेगा, किसी जरूरतमंद को भोजन कराएँगे।
- मूलांक 6. आज जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा गिफ्ट कर सकते हैं। जिससे आपके जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
- मूलांक 7. आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, परीक्षा में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
- मूलांक 8. आज किसी धार्मिक काम में मदद करेंगे, जिससे आपके कारोबार में फायदा होगा।
- मूलांक 9. आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगें।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कब है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, जानें क्या करना चाहिए दान
ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, रात में जरूर कर लें इनमें से 1 उपाय; बरसेगा धन