Numerology 14 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 38 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- आपके लिए दिन बेहतरीन रहेगा, व्यापार को लेकर बनाई योजनाएं पूरी होगी।
- मूलांक 2- आज आप सारी उलझने छोड़कर खुशी के पलों को महसूस करेंगे।
- मूलांक 3- कार्यों की अधिकता के कारण आज आप ऑफिस से घर देर से पहुंचेंगे।
- मूलांक 4- व्यवसाय में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। कार्यों की सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- मूलांक 5- आज पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- मूलांक 6- आज आप काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेंगे।
- मूलांक 7- परिवार के लोग एक दूसरे का सहयोग करेंगे, जिससे आपके बीच एकाग्रता बनी रहेंगी।
- मूलांक 8- अच्छी सेहत के लिए बाहर का तला-भुना खाने से बचें, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहें।
- मूलांक 9- अचानक घरेलू खर्चो में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आय के रास्ते भी मिलेंगे।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-