1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 27 March 2025: इस मूलांक वालों का अटका काम होगा पूरा, करियर में इन लोगों को दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 27 March 2025: इस मूलांक वालों का अटका काम होगा पूरा, करियर में इन लोगों को दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 27, 2025 06:30 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 06:30 am IST

Numerology 27 March 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (27 मार्च 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE

Numerology 27 March 2025: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जायेगा। आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जायेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे, साथ ही बेहतरीन सफलता मिलेगी।
  • मूलांक 2- स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, विषयों को समझने के लिये समय मिलेगा।
  • मूलांक 3- लम्बे समय से जो रूके हुए कार्य है, वे आज पूरे हो जाने से ख़ुशी होगी।
  • मूलांक 4- आज वेतन में इन्क्रीमेंट के योग बन रहे है, कार्यो में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • मूलांक 5- आपके करियर में जो भी समस्याएं आ रही है, वो आज दूर होगी।
  • मूलांक 6- ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा, जिससे काम पूरा करने में आसानी होगी।
  • मूलांक 7- सेहत से जुड़ी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा । जिससे रिलैक्स महसूस करेंगे।
  • मूलांक 8- आज मीठी भाषा का प्रयोग करें, जिससे विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे।
  • मूलांक 9- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होगे, आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेंगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Shadgrahi Yog: मीन राशि में 29 मार्च को बनेगा षडग्रही योग, इन 3 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन पर डालेगा बुरा असर

29 मार्च को बनने वाला अमावस्या योग इन राशियों के लिए नकारात्मक, ये उपाय दिलाएंगे लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।