1992 विश्व कप, जब जोंटी रोह्ड्स ने बदल दी फील्डिंग की परिभाषा
8 मार्च, 1992 को क्रिकेट ने एक सुपरमैन को जन्म दिया जिसे आज दुनियां जोंटी रोह्ड्स नाम से जानती है। दक्षिण अफ़्रीका प्रतिबंध ख़त्म होने के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रहा था और ये मैच था पाकिस्तान के ख़िलाफ़। 22 साल के जोंटी ने जिस तरह से हवा में तैरते हुए िंज़मामुल हक़ को रन आऊट किया उसके बाद फील्डिंग का स्तर ही बदल गया। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और देखा जाता रहेगा।