स्टीवन स्मिथ, उप कप्तान
उम्र- 26
टेस्ट- 28
रन- 2,587, औसत- 56.23
विकेट- 15
ताक़त-स्मिथ गॉज़ब के फ़ॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में वह टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर रहे हैं। उनका फ़ॉर्म कैसा चल रहा है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दो साल से भी कम समय में नौ सेंचुरी बनाई हैं। वह स्पिन के अच्छे बल्लेबाज़ हैं।
कमज़ोरी- लेकिन इंग्लैंड में बॉल स्विंग होती है और स्मिथ नंबर तीन पर बैंटिंग करते हैं, ऐसे में अगर कोई विकेट जल्दी गिर जाता है तो उन्हें स्विंग बॉलिंग से जूझना पड़ेगा।