फ़वाद अहमद
उम्र- 33
टेस्ट- 0
ताक़त- चूंकि ये उनकी पहली ऐशेज़ सिरीज़ है इसलिए इंग्लैंड को इनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। अगर उन्हें 11 में जगह मिलती है तो इंग्लैंड थिंक टैंक को उनके विडीयो देखकर रणनीति बनानी होगी।
कमज़ोरी- लेग स्पिनर अगर लाइन और लेंथ पकड़ लेते हैं तो उन्हों खेलना मुश्किल हो जाता है लेकिन इससे ज़रा भी भटके तो पिटाई भी खूब ख़ाते हैं। केंट के साथ अभ्यास मैच में फ़वाद ने 26 ओवर में 156 रन दिए थे। वैसे ऑस्ट्रेलिया स्पिन की बागडोर नाथन लेऑन के हाथों ही सौंपेगा।