ब्रैड हैडिन, विकेटकीपर
उम्र- 37
टेस्ट- 65
रन- 3,237, औसत- 33.37
कैच- 257 (8 स्टंपिंग)
ताक़त- सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करने वाले हैडिन की आक्रामक शैली उनकी ताक़त है। पिछली बार ऐशेज़ सिरीज़ जीतने में उनकी बल्लेबाज़ी ने अहम भूमिका निभाई थी। वह गुड लेंथ बॉल को सीमा पार कराने में भी माहिर हैं। और हां विकेट के पीछे वह बातूनी भी बहुत हैं जो इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
कमज़ोरी- हैडिन को बॉलर की पिटाई करन में तो मज़ा आता है लेकिन इंग्लैंड में स्विंग बॉलिग के सामने वह कितना प्रभावशाली होते हैं ये देखले वाली हात होगी। उम्र भी उनके साथ नहीं है।