
फिलिप ह्यूज- ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलने वाले फिलिप ह्यूज की भी नवंबर 2014 में फील्ड पर चोट लगने से मौत हो गयी थी। वे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे। ह्यूज को गेंदबाज सीन एबोट की गेंद को हुक करने के चक्कर में उनके सिर के पीछे चोट लगी थी। दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।