
धोनी ने बल्लेबाजों को दिया जीत का श्रेय-
कप्तान धोनी ने जीत का श्रेय भारतीय टीम के बल्लेबाजों को दिया जिन्होंने बड़ा स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कहा, विरोधी को हराने के लिए या फिर उसका मनोबल गिराने के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करना बहुत जरूरी होता है। और हमने वही किया यदि हम गेंदबाजों को बचाव के लिये 10-15 अतिरिक्त रन देते हैं तो मैच खुला रहता है। पार्ट्नरशिप निभाना महत्वपूर्ण होता है।