होटल का कमरा नंबर 511 धोनी के लिए ऐसे हुआ लकी

राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इकलौते T20 के लिए महेंद्र सिंह धोनी वहां के होटल के एक खास कमरे में ठहरे थे। जिस कमरे का नंबर था 511 सोचने वाली बात तो ये है कि आखिर धोनी ने इतने बड़े होटल में सिर्फ वही कमरा क्यों चुना। क्या वह कमरा धोनी का किस्मत कनेक्शन था या फिर थी कोई और वजह। तो आइए आपको बताते हैं इस कमरे की इंसाइड स्टोरी के बारे में। कमरे का नंबर 511 को यदि इस तरह (5+1+1= 7) आपस में जोड़ दिया जाए तो बनता है नंबर 7 और दुनिया जानती है कि धोनी नंबर 7 को कितना लकी मानते है