जर्सी नंबर 7 का कमाल

धोनी के जर्सी का भी लकी नंबर 7 है और 2007 में टी 20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने धोनी की अगुवाई में मैच में जीत हासिल की थी। नंबर 7 की जर्सी में धोनी ने टीम इंडिया को मालामाल कर दिया। कभी कप्तान के तौर पर तो कभी ये बल्लेबाज की तरह हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। नंबर 7 के साथ धोनी का ये किस्मत कनेक्शन सिर्फ इंटरनेशल क्रिकेट में ही नहीं बल्की आइपीएल में भी धोनी नंबर 7 की जर्सी पहने हुए दिखाई दिये थे। आईपीएल 3 में टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी की कप्तानी में टीम को जीत मिली थी। ताज्जुब की बात तो ये है कि ये जीत भी धोनी को उनके लकी नंबर 7 अप्रैल को मिली थी।