नंबर 7 ने बनाया था सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

एक बल्लेबाज के तौर पर धोनी को वनडे क्रिकेट में पहचान श्रीलंका के खिलाफ उनकी 183 रनों की पारी ने दिलाई। दिलचस्प बात तो ये रही कि इस पारी में उन्होंने 10 छक्के लगाए और ये कारनामा करने वाले वो दुनिया के सातवें बल्लेबज बन गये। इतना ही नहीं 7 हजार रन पूरे करने वाले वो दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने। मैदान पर उनका लकी नंबर 7 उन्हें इस कदर कामयाबी दिला रही थी।