
इससे पहले अंकित केसरी ने भी इसी साल गंवाई थी अपनी जान-
इसी साल अप्रैल में यंग क्रिकेटर अंकित केसरी की भी साथी खिलाड़ी से टकरा जाने से मौत हो गई थी। अंकित कोलकाता में ईस्ट बंगाल और भवानीपुर क्लब के बीच वनडे मैच खेल रहे थे। वे 12वें खिलाड़ी थे और स्वीप कवर पर खड़े थे। एक कैच पकड़ने के लिए दौड़ रहे अंकित साथी खिलाड़ी सौरव मंडल से टकरा गए। अंकित बेहोश होकर गिर पड़े। उनके मुंह से खून आने लगा। बाद में अस्पताल में उनकी कार्डिएक अरेस्ट के कारण मौत हो गई।