
ट्विटर पर फैंस का गुस्सा-
कई फैन्स ने तो यह भी कहा कि उन्होंने इतना हठी और घमंडी कप्तान नही देखा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी जो कि लगातार फ्लॉप रहें। उसके बावजूद भी उन्हें टीम में शामिल रखने के फैसले को लेकर भी धोनी फैन्स के निशाने पर थे।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2015 और उससे पहले से जडेजा आउट ऑफ फॉर्म में चल रहे हैं फिर भी कप्तान धोनी ने उन्हें टीम से बाहर नहीं किया बल्की लगातार टीम में बनाए रखा।
मिलाजुला रहा रिएक्शन
कुछ फैन्स के मुताबिक धोनी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। तो वहीं कुछ फैन्स ने धोनी का सपोर्ट भी किया। उनकी नजर में धोनी टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तान थे और रहेंगे।
पूर्व खिलाड़ियों ने किया सपोर्ट।
पूर्व भारतीय कप्तानों बिशन सिंह बेदी, दिलीप वेंगसरकर और अजित वाडेकर तथा क्रिकेटरों में चेतन चौहान, चंडू बोर्डे, सैयद किरमानी और किरन मोरे ने धौनी का जोरदार समर्थन किया है।