
भारत पिछले जून में इसे टीम के ख़िलाफ खेली गई श्रृंखला की तुलना में मौजूदा श्रृंखला को अधिक तवज्जो दे रहा है। भारत ने तब अपने आठ मुख्य खिलाडि़यों को तीन एकदिवसीय मैचों के दौरे के लिए आराम दिया था जबकि इस बार उनमें से सात टीम का हिस्सा हैं।
पहले मैच से पूर्व सात खिलाडि़यों धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को शेर ए बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम के अकादमी मैदान के नेट पर अभ्यास करते देखा गया।

टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना से जब पूछा गया कि क्या यह श्रृंखला अहमियत रखती है तो उन्होंने कहा, हां, निश्चित तौर पर। आपने देखा कि आईपीएल के बाद पूर्ण टेस्ट टीम यहां आई थी और अब पूर्ण एकदिवसीय टीम यहां आई है।
बांग्लादेश से है किस बात का ख़तरा? जानने के लिए पड़ें अगला पेज