
उन्होंने कहा, बांग्लादेश ने हाल में वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है और यह दर्शाता है कि यह श्रृंखला हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। हमने हाल में वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इसे लेकर उत्सुक हैं।
उत्तर प्रदेश के बायें हाथ के इस बल्लेबाज को कप्तान धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ मध्यक्रम में अहम भूमिका निभानी होगी।
शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे जबकि अजिंक्य रहाणे शीर्ष क्रम को मजबूती देंगे। आलराउंडर का स्थान रविंद्र जडेजा को मिलेगा जबकि गेंदबाजी आक्रमण में उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, अश्विन और मोहित शर्मा को मौका मिल सकता है।
टीम प्रबंधन के इसके अलावा कम से कम एक मैच में स्टुअर्ट बिन्नी या धवल कुलकर्णी को आज़माने पर विचार कर सकता है।
क्या बांग्लादेश को भारत हल्के में ले सकता है? जानने के लिए देखें अगला पेज