1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अटकलों का खुला पिटारा, कोहली ने साधा धोनी पर निशाना

अटकलों का खुला पिटारा, कोहली ने साधा धोनी पर निशाना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2015 03:40 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 03:53 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश के ख़िलाफ वनडं सिरीज़, जो टीम इंडिया 2-1 से हार गई, के ख़त्म होते ही टीम के अंदर चल रही कलह के संकेत मिलने शुरु हो गए हैं। भारत के टेस्ट कप्तान विराट

तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच से पहले यहां आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोट्र्स के साथ बातचीत में कोहली ने कहा बांग्लादेश ने वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली और ईमानदारी से कहूं तो मैदान पर निर्णय करने में हमारे अंदर विश्वास की कमी दिखी।

भारत ने पहले दोनों मैच हारने के बाद आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर बांग्लादेश को  सूपड़ा साफ करने से रोका।

कोहली ने कहा जैसा कि मैंने कहा कि जिस प्रकार से वे खेले उसका श्रेय उन्हें जाता है लेकिन पहले दो मैचों में हम खुले दिमाग़ से अपने खेल का प्रदर्शन नहीं कर सके।

उन्होंने कहा मुझे एक साक्षात्कार में यह चीजें बताने की ज़रूरत नहीं है। मेरा मतलब है कि क्रिकेट को समझने वाले या विशेषज्ञ इसे देख सकते हैं। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने का भरोसा नहीं था।

क्या वनडे टीम पर चेन्नई सुपर किंग्स का ग्रुप है हावी, जाने अगले पेज पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल