1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अटकलों का खुला पिटारा, कोहली ने साधा धोनी पर निशाना

अटकलों का खुला पिटारा, कोहली ने साधा धोनी पर निशाना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2015 03:40 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 03:53 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश के ख़िलाफ वनडं सिरीज़, जो टीम इंडिया 2-1 से हार गई, के ख़त्म होते ही टीम के अंदर चल रही कलह के संकेत मिलने शुरु हो गए हैं। भारत के टेस्ट कप्तान विराट

कोहली का यह बयान प्रमुख आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने अपने कप्तान के लिए जान देने तक की बात की थी। एक अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी धोनी का समर्थन किया था।

कोहली के बयान ने एकदिवसीय टीम में फूट की अटकलों को जन्म दे दिया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी धोनी का समर्थन कर रहे हैं हालांकि कोहली ने ड्रेसिंग रूम में किसी तरह की फूट से इंकार किया।

उन्होंने कहा ड्रेसिंग रूम में माहौल पहले की तरह ही है। हमने कुछ मैच गंवाये हैं लेकिन ज्यादा मैच जीते हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल