
लेकिन इस समय कोहली का परफारर्मेंस लोगों को निराश कर रहा है । विराट कोहली के हाल ही के वन डे मैचों के प्रदर्शन पर गौर करे तो उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। अगर हम इंग्लैंड दौरे से इनके परफार्मेंस करे तो उसी समय से फ्लाप चल रहें हैं। फिर चाहे आस्ट्रेलियाई दौरा हो या विश्व कप 2015 रहा हो, फिर चाहे हाल ही में हुए बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये सीरीज की बात हो।
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये एक मात्र टेस्ट में बारिश ने खलन कर दिया था। इसलिए मैच बेनतीजा रह गया। लोकिन वनडे में खेले गयें मैचों का परिणाम ये रहा कि टीम इंडिया सीरीज से ही हाथ धो बैठी। सबको यही उम्मीदें थी कि विराट इस बार अपना प्रदर्शन बेहतर कर सीरीज टीम इंडिया के नाम करेंगे लेकिन लोगों के उम्मीदों पर विराट कोहली खरे नहीं उतर सके।विराट का प्रदर्शन दिन ब दिन गिरता जा रहा है।