1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE: भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा एकदिवसीय

LIVE: भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा एकदिवसीय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2015 01:35 pm IST,  Updated : Jun 21, 2015 10:33 pm IST

भारत ने दूसरे एकदिवसीय में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 45 ओवर में 200 रन बनाए और उसके सभी बल्लबाज़ आउट हो गए। बांगलादेश को वर्षा से प्रभावित मैट मे 47 ओवर में 201

भारत 200/45 ऑल आउट

कुमार आउट

मैच अब 47 ओवर का होगा।

पिच पर कुमार और कुलकर्णी

मुस्ताफिजुर ने दस ओवर में लिए 6 विकेट

भारत 44 ओवर के बाद 196/9

जडेजा आउट

टीम इंडिया के कप्तान आउट होकर पेवैलियन लौटते हुए

MS Dhoni

मुस्ताफिजुर रहमान सुरेश रैना के विकेट का जश्न मानाते हुए

बारिश से खेल रुकने के वक़्त जडेजा 19 और भुवनेश्वर कुमार 2 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत 43.5 ओवरके बाद 196/8, वर्षा से खेल रुका

मुस्ताफिजुर रहमान  अपनी गेंदबाज़ी का जादू एक बार फिर बिखेरते हुए फिर से 5 विकेट ले चुके हैं। अपने दसवें ओवर की आख़िरी बॉल फ़ेंकने से पहले ही बारिश की वजह से केल रुक गया। 19 साल के मुस्ताफिजुर दो मैच में दस विकेट ले चुके हैं। अपने पहले मैच में भी उन्होंने पांच विकेट लिए थे और बांग्लादेश वो मैच जीत गया था।

भारत 43 ओवर के बाद 195/8

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ इसी साल जनवरी में अपना आख़िरी मैच खेलने वाले अंबाती रायडू को बांग्लादेश के साथ दूसरे वन डे में जगह दी गई तो लगा कि कप्तान धोनी को रहाणे से ज़्यादा भरोसा इस बल्लेबाज़ पर है लेकिन जिस तरह से रायडू को बल्लेबाज़ी क्रम में पीछे धकेला गया वह कुछ ओर ही कहानी बयां करती है।

74 के स्कोर पर जब विराट कोहली के रुप मे टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा तो सभी को लगा कि अब रायडू क्रीज़ पर पहुंचेंगे लेकिन नज़र आए ख़ुद कप्तान धोनी जो काफी पीछे बैटिंग करते हैं।

पहला वन डे हारने के बाद तीन मैचों की सिरीज़ बचाने के लिए खेल रहे धोनी ने ये चाल बांग्लादेश को चौंकाने के लिए चली थी या फिर उन्हें रायडू पर भरोसा नहीं था? धोनी खुद भी पूरी पारी में अपने रंग में दिखाई नहीं दे रहे थे और 47 रन के लिए उन्होंने 74 बॉलें खेली।

भारत 40 ओवर के बाद 179/7

इस ओवर में भारत ने गंवाए 2 विकेट मुश्तफिजुर ने लिए दोनों विकेट।

भारतीय टीम के कप्तान ने गंवाया विकेट धोनी ने 47 रन गंवाया विकेट।

भारत 39 ओवर के बाद 174/6

इस ओवर में भारत ने 4 रन लिए।

भारत 38 ओवर के बाद 169/5

इस ओवर में धोनी और जडेजा की जोड़ी ने मात्र 2 रन लिए।

भारत 37 ओवर के बाद 167/5

इस ओवर में भारत ने 3 रन लिए।

भारत 36 ओवर के बाद 164/5

इस ओवर में भारत को एक विकेट का नुकसान हुआ।

अब क्रिज पर धोनी का साथ देने जडेजा आये हैं।

टीम इंडिया के 162 रन पर रैना का विकेट गिरा। ये विकेट मुश्ताफिजुर ने लिया।

भारत 35 ओवरके बाद 162/4

इस ओवर में रैना ने चौका लगाया इसी के साथ टीम इंडिया का रन 162 हो गया।

भारत 34 ओवरके बाद 155/4

भारतीय टीम ने अपने 155 रन पूरे किए।

भारत 33 ओवरके बाद 152/4

इस ओवर में धोनी और रैना की जोड़ी ने केवल 4 रन लिए। भारत के कुल 152 रन हुए है।

भारत 32 ओवरके बाद 148/4

कोहली 23 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट होकर पवैलियन लौटते हुए

भारत 29 ओवर के बाद 138/4

बांग्लादेश जिस तरह से गेंदबाज़ी कर रहा है वो वाक़ई क़ाबिल-ए-तारीफ़ है. अभी तक उसके किसी भी गेंदबाज़ ने भारतीय बल्लेबाज़ों को हाथ खोलने का मौक़ा नहीं दिया है.

भारत 27 ओवर के बाद 130/4

टीम इंडिया को 21 बॉल के बाद मिली बाउंड्री। रैना ने मुर्तजा की गेंद पर लगाई बाउंड्री

भारत 26 ओवर के 125/4

भारत का मौजूदा रनरेट 4.87

रुबेल ने फिर रैना को परेशान किया। पहली ही गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर छकाया।

बांग्लादेश बहुत ही कसी हुई गेंदबाज़ी कर रहा है। उसके फील्डर भी गेदंबाज़ों का पूरा साथ दे रहे हैं।

LBW की अपील लेकिन गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। रैना फिलहाल सुरक्षित।

कप्तान मशरफे मुर्तजा ने फिर खुद को आक्रमण पर लगाया।

भारत 25 ओवर के 124/4

रैना को मिली लकी बाउंड्री। गेंद ने बैट का ऊपरी किनारा लिया लेकिन विकेटकीपर के सिर के ऊपर से सीमा पार चली गई। रुबेल रैना को बाुंसर से लगातार परेशान कर रहे हैं।

टीम इंडिया 22 ओवर के बाद 110/4

रुबेल ने बाुउंसर के साथ सुरेश रैना का किया स्वागत।

रायडू आउट। टीम इंडिया ने खोया चौथा विकेट। 110/4

शाक़िब की जगह अब गेंदबाज़ी करने आए हैं रुबेल हुसैन।

धोनी का साथ देने आए हैं रायडू।

भारत 109 पर खोया तीसरा विकेट। नासिर ने लिया अपना दूसरा विकेट।

धवन आउट

नासिर की एक गेंद पर पैडल स्वीप मारने में नाकाम रहने के बाद धोनी ने मिड विकेट पर लगाया चौक्का।

नासिर हुसैन 7 0 25 2
शाक़िब अल हसन 3 0 10 0

 

धवन के 50

नासिर और शाक़िब दोनो ही कसी हुई गेंदबाज़ी कर रहे हैं और धोनी और धवन को हाथ खोलने का मौक़ा नहीं दे रहे हैं।

बांग्लादेश ने दोनो छोर से स्पिन आक्रमण लगाया है।

शाकिब अल हसन ने गेंदबाज़ी की कमान संभाल रखी है।

धोनी ने ऊपर आकर विरोधी टीम को चौंका तो दिया है लेकिन देखना ये है कि उनकी ये चाल कामयाब होती है कि नहीं।

धोनी ने चौक्के के साथ अपना खाता खोला।

Rohitइसके पहले रोहित शर्मा 0 पर आउट होकर पवैलियन लौटते हुए।

कप्तान धोनी खुद बैटिंग करने आ गए हैं।

कोहली आुउट, नासिर ने पगबाधा आउट किया।

11वां ओवर समाप्त। धवन 43 और कोहली 23 रन पर खेल रहे हैं।

दसवां ओवर समाप्त हुए भारत ने इस ओवर में मात्र 3 रन लिए।

भारत ने इस ओवर में 7 रन लिये। नौवां ओवर समाप्त।

धवन ने मुर्तजा की गेंद पर चौका लगाया यीम इंडिया ते 64 रन पूरे हुए।

बारिश रुक चुकी है और खिलाड़ी मैदान पर जा रहे हैं।

बीरिश की वजह से खेल रुक गया है। धवन 25 और कोहली 22 रन पर हैं।

मुस्ताफिजुर का पांचवा ओवर भारत के लिए बहुत अच्छा रहा। भारत ने इस ओवर में 12 रन लिए।

कोहली ने मुस्ताफिजुर को सिर के ऊपर से छक्का लगाया और इसके साथ ही भारत के 50 रन पूरे हो गए।

कोहली ने दो डॉट बॉल के बाद क्रीज़ से बाहर निकल कर मुर्तुज़ा को मिड ऑन और मिड विकेट के बीच चौक्का लगाया।

धवन 23 और कोहली 8 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं।

मुस्ताफिजुर कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर लगातार ललचा रहे हैं।

धवन 25 गेंदों पर 20 रन बना चुके हैं और इसमें 4 चौक्के भी शामिल हैं।

पहले विकेट के झटके के बाद भारतीय बल्लेबाज़ काफी संभलकर खेल रहे हैं हालंकि एक दो बार धवन ने बाहर जाती गेंदों के साथ छेड़खानी की।

तस्कीन की जगह अब मशरफ़े मुर्तुज़ा को लाया गया है।

मुस्ताफिजुर पांचवे ओवर थोड़ा लािन से भटके और धवन ने इसका फायदा उठाते हुए एक छोटी बॉल को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया।

इस समय धवन 9 और कोहली 7 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं।

कोहली ने तस्कीन की चौथी बॉल पर चौक्का लगाया जिससे उन्होंने काफी हद तक अपने ऊपर का दबाव कम किया होगा। बांग्लादेश के बॉलर धवन और रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर खिला रहे हैं।

मुस्ताफिजुर  ने अपने पिछले ओवर में दो बार धवन के पैड पर बॉल मारी और चौथी बॉल पर तो उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर छकाया भी. धवन ने भी एक शानदार चौक्का लगाया।

तस्कीन ने दूसरा काफी कसा हुआ ओवर किया हालंकि धवन ने एक चौक्का भी लगाया।

तस्कीन अहमद दूसरे छोर से गेंदबाज़ी कर रहे हैं। पहला विकेट की सफलता के बाद बांग्लादेश टीम का आत्मविश्वास देखते ही बनता है।

भारत ने पहले ओवर की समाप्ति पर एक विकेट खोकर  तीन रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा बग़ैर खाता खोले वापस लौट गए हैं। इस समय कोहली तीन और धवन बग़ैर खाता खोले खेल रहे हैं।

विराट कोहली के कंधे पर है अब बड़ी ज़िम्मेदारी।

भारत 0/1, 0.2 ओवर

रोहित शर्मा आउट। मुस्ताफिज़ुर ने रोहित को पाइंट पर कैय आउट करवा दिया।

रोहित शर्मा और शिखर धवन पिच पर पहुंच चुके हैं। बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिज़ुर रहमान ने कमान संभाली है. वह रोहित को बॉलिंग कर रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल