
8.41 लाख मसाई जाति की कुल आबादी केन्या में, तंजानिया में भी आठ लाख मसाई जो मा नाम की भाषा बोलते हैं। मूलत: मसाई घुमक्कड़ होते हैं और अच्छे लड़ाके और शिकारी होते हैं । ये वन्य जीवन के बहुत करीब रहते हैं।
मसाई जाति को क्रिकेट से परिचय शोधकर्ता अलिया बाउर ने 2009 में कराया। पुरानी जातियों पर शोध को वह यहां आई थी और तभी उन्होंने मसाई बच्चों को क्रिकेट सिखाना शुरू किया जो धीरे धीरे इन लोगों में लोकप्रिय हो गया।