1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन, शोएब सहित ढेरों ने दी धोनी को 34वें जन्मदिन पर बधाई

सचिन, शोएब सहित ढेरों ने दी धोनी को 34वें जन्मदिन पर बधाई

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2015 06:11 pm IST,  Updated : Jul 07, 2015 06:37 pm IST

नयी दिल्ली: भारतीय वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 34 बरस के हो गए सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक सहित दुनिया भर के क्रिकेट जगत ने उन्हें सोशल मीडिया पर

 

भारत को 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में 50 ओवरों का विश्व कप दिलाने वाले धोनी अपने मिडास टच के लिये मशहूर हें । बीसीसीआई ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा , एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई । यह सालगिरह शाही हो ।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया , हैप्पी बर्थडे एम एस धोनी । यह दिन शानदार हो और आगे जीवन सुखमय रहे ।

आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा , भारत के सबसे सफल कप्तान एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई।

जिम्बाब्वे दौरे के लिये भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिखा , हैप्पी बर्थडे माही भाई । आने वाला साल मंगलमय हो ।

 


 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल