
बांग्लादेश की नज़र 3-0 पर
दूसरी तरफ बांग्लादेश ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और ये नतीजे विश्व क्रिकेट में उसके बढ़ते रूतबे का संकेत हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ हाल में तीन मैचों की श्रृंखला में वाइटवाश करने के बाद मशरेफ मुर्तजा की अगुआई वाली टीम भारत के खिलाफ भी यही नतीजा हासिल करने की कोशिश करेगी।
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच में टीम ने 307 रन बनाए थे। इसके अलावा टीम को गेंदबाजी में भी नया हीरो मुस्तफिजुर रहमान मिल गया है।
बायें हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने पहले दोनों मैचों में पांच विकेट चटकाकर ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि भारतीय बल्लेबाजों के आत्मविश्वास को भी चोट पहुंचाई।
कल होने वाले मुकाबले में आंकड़े भले ही भारत के पक्ष में हैं लेकिन फार्म में आधार पर बांग्लादेश क्लीनस्वीप का प्रबल दावेदार है।
मुर्तजा ने हालांकि कहा कि उनकी टीम क्लीनस्वीप करने का गैरजरूरी दबाव अपने उपर नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा, कोई दबाव नहीं है। मैच से पहले किसी ने नहीं कहा था कि हम 2-0 से श्रृंखला जीतेंगे। भारत ने भी कहा है कि हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है इसलिए हम मैदान पर उतरकर सिर्फ अपने खेल का लुत्फ उठाएंगे।