1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी टीम इंडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2015 02:31 pm IST,  Updated : Jun 24, 2015 12:25 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने के बाद मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम कल यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जीत के साथ प्रतिष्ठा बचाने के अलावा मेजबान को क्लीनस्वीप करने से

खिलाड़ियों पर डगमगाया धोनी का विश्वास

दूसरी तरफ धोनी ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ी है लेकिन वह हालात से सामंजस्य नहीं बैठा पाए हैं।

धोनी ने रविवार को छह विकेट की हार के बाद कहा, यह हमारे पास खिलाडि़यों का सर्वश्रेष्ठ समूह है।

धोनी ने कहा, इस इस बारे में सोचना होगा कि अगर हम उपमहाद्वीप में खेल रहे हैं तो हम अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरना चाहते हैं या नहीं। क्या हम ऐसे तेज गेंदबाज चाहते हैं जो तेज गति से  गेंदबाजी करते हों लेकिन जिनकी लाइन और लेंथ सही नहीं हो।

भारतीय कप्तान ने कहा, अगर आप भुवी :भुवनेश्वर कुमार: को देखो तो वह काफी तेज गति से गेंदबाजी नहीं करता लेकिन इसके बावजूद जब बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हों तो भी वह रन गति पर अंकुश लगा लेता है। एकमात्र समस्या यह है कि अगर वह विकेट नहीं चटकाता है तो अन्य गेंदबाज इतने प्रभावी नहीं हैं लेकिन वे अपनी गेंदबाजी के साथ बच निकलें। कुल मिलाकर आपको यह देखना होगा कि सर्वश्रेष्ठ संतुलन क्या है और इसी के अनुसार आगे बढ़ना होगा।

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
महेंद्र सिंह धोनी :कप्तान:, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी।
बांग्लादेश:
मशरेफ मुर्तजा :कप्तान:, तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मोमीनुल हक, मुशफिकुर रहीम, साकिब अल हसन, शब्बीस रहमान, नासिर हुसैन, अराफात सनी, तास्किन अहमद, रूबेल हुसैन, रोनी तालुकदार, मुस्ताफिजुर रहमान और लिट्टन दास।
समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल