
समिती ने क्या कहा-
1) दोषी मयप्पन-
समिति ने कहा मयप्पन सीएसके के हिस्सा थे उन्हें ऐसा काम नहीं करना चाहिए था। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन के खिलाफ सुनाई गई सजा तत्काल प्रभाव से मान्य मानी जाएगी। मयप्पन सट्टेबाजी के दोषी पाए गए हैं। उनकी वजह से बीसीसीआई, आईपीएल और क्रिकेट की इमेज को नुकसान पहुंचा है। मयप्पन पर किसी भी तरह के क्रिकेट मैच में किसी भी तरह से शामिल होने पर लाइफटाइम सस्पेंशन लगाया जाता है।
2) रादज कुंद्रा-
कुंद्रा एक जाने-पहचाने पंटर के जरिए सट्टा लगा रहे थे। वे बुकीज़ से लगातार संपर्क में थे। उन पर भी बीसीसीआई से जुड़ी किसी भी एक्टिविटी में हिस्सा लेने पर लाइफटाइम बैन लगाया जाता है।
इस फैसले के बाद कुंद्रा अब आजीवन बीसीसीआई से जुड़ी किसी भी क्रिकेट गतिविधि में शरीक नहीं हो सकेंगे। कुंद्रा मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के व्यवसायी हैं।
साथ ही समिति ने दोनों पर क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में पांच साल तक शामिल नहीं होने का भी प्रतिबंध लगाया। समिति ने यह भी कहा कि इन दो फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़े खिलाड़ी आईपीएल के आने वाले संस्करणों के लिए अपनी मनमर्जी से किसी भी टीम के साथ करार कर सकते हैं।